CG BREAKING | 3 माओवादी ढ़ेर, तेलंगाना की सीमा पर जवानों व नक्सलियों की मुठभेड़, हथियार भी बरामद

Spread the love

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर एक बड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। वहीं मौके से हथियार भी बरामद हुए है।

मुठभेड़ तेलंगाना के मुलगु ज़िले और बीजापुर की सीमा पर हुई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है, जबकि सर्चिंग में मौक़े से SLR व AK-47 रायफल बरामद किये गए हैं। तेलंगाना पुलिस व तेलंगाना ग्रे हाउंड्स की ये संयुक्त कार्रवाई है।

बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि “सीमा पर बड़ा एंटी नक्सल आपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों को इस आपरेशन में बड़ा नुकसान हुआ है। सभी जवान सुरक्षित, जवानों के वापस लौटने के बाद घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *