कबीरधाम। झांडी गांव के पास तेज रफ़्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डायल 112 और 108 एम्बुलेंस मदद के लिए पहुंच चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में 40 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। सभी लोग झांडी गांव मजदूरी करने जा रहे थे। सभी बांधा गांव के निवासी हैं। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को भी साथ में ले जा रहीं थीं।

बताया गया कि पिकअप वाहन जब झांडी गांव पहुँच चुकी थी। तभी चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गया व घायलों को अस्पताल ले जाने का सिलसिला जारी हैं।

 
									 
			 
			 
			