CG BREAKING | 1.50 करोड़ का पटाखा जब्त, पुलिस का व्यापारी को दिवाली तोहफ़ा, छत्तीसगढ़ के इस शहर का मामला

Spread the love

 

सरायपाली । बस कुछ दिन और दिवाली आने वाली है पर दिवाली से पहले पुलिस धमाका करें तो? सरायपाली थाना पुलिस ने ऐसा ही कुछ किया है, उन्होंने ने भारी मात्रा में पटाखा जब्त किया है। यह धमाके से कुछ कम नही, क्योंकि इन पटाखों की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरायपाली के एक व्यापारी के यहां भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (पटाखा) गोदाम में रखा हुआ है, जिसके बाद पुलिस सीधे गोदाम पहुंची और रविवार को व्यापारी के ठिकाने से 445 कार्टून पटाखा जब्त किया, जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बावजूद प्रदेश भर में अवैध पटाखों का भंडारण शुरू हो गया है, जिसे लेकर पुलिस भी सजग है और ऐसे अवैध भंडारण सर सख्त से सख्त कार्यवाही की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *