रायपुर। कांग्रेस सांसदों के साथ कथित रूप से बदसलूकी के मामले में सीएम भूपेश बघेल गांधी मैदान में में बारिश में भीगते हुए धरना दे रहे हैं। वहीं सीएम के साथ दो महिला सांसद भी मौन धरने पर बैठी है।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया गया है। समूचे नारी जगत का अपमान किया गया है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस नारियों का अपमान नहीं सहेगी।
बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विवाद की स्थिति बनी थी। कांग्रेस की महिला सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा ने मार्शल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस पर रायपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अपनी व्यथा बताते हुए फूलो देवी नेताम फफक पड़ीं थी।