February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी के पीछे फरसा लेकर दौड़ा शख्स, वैक्सीनेशन करने गए व्यक्ति के जान पर बन आई

Spread the love

 

राजनांदगांव। कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम अब घर-घर दस्तक दे रही हैं। वहीं पूछकर टीका लगा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के बाद अब वैक्सीनेशन कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आ रही है।

मारपीट का मामला राजनांदगांव जिले का है। खड़गांव थाना के ग्राम सिवनी में वैक्सीनेशन कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बताया जा रहा है कि टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि फरसा लेकर वैक्सीनेशन कर्मचारी को दौड़ा दिया।

इस घटना से दहशत में आए कर्मचारी मौके से जान बचाकर लौट आए। वहीं आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *