September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आया जवान, गंभीर रूप से घायल

1 min read
Spread the love

CG Big News | Soldier hit by IED planted in Salatong, seriously injured

सुकमा। नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का इलाज जारी है। मौके पर सुरक्षा जांच के मद्दे नजर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। बता दें कि नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।

बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में आईइडी लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। जिला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नजदीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *