Cg Big News | पेट्रोल डीजल के दाम छत्तीसगढ़ में घटने की उम्मीद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया संकेत

रायपुर। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल डीजल के दाम राज्य सरकारों ने घटा दिए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी उम्मीद बंध रही है कि दाम घट सकते हैं, लेकिन कितना इसके लिए इंतजार करना होगा। संभवत: कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय हो जाएगा।
सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ और सस्ते हो सकते हैं। वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है।
बताया जा रहा है, पेट्रोल-डीजल पर पांच से छह रुपए तक की कटौती हो सकती है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसी में विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा कर कुछ फैसला होगा।