Cg Big News | आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को सरकार की ओर से ऑफर, पढ़िए पूरी खबर

Offer from the government to the agitating employees, read the full news
रायपुर। महंगाई भत्ता और DA बनाने की मांग को लेकर प्रदेश में साढ़े चार लाख कर्मचारी अधिकारी आंदोलनरत है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को सरकार की ओर से ऑफर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक 2 सितंबर तक काम पर लौटने वाले कर्मचारियों के वेतन नहीं काटे जाएंगे. वहीं हड़ताल अवधि के दौरान छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारियों को वेतन भी दिया जाएगा। मंगलवार सामान प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर राज्य के सभी संभाग आयुक्त कलेक्टर और सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
पत्र में क्या है लिखा –
पत्र में कहा गया है कि ”अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने वाले बहुत से कर्मचारी वापस काम पर लौटना चाहते हैं। ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों को कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। 1 सितंबर और 2 सितंबर को हड़ताल से वापस लौटने वाले कर्मचारी अपने काम पर उपस्थित होते हैं तो उनके हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान किया जाए।”
मुख्यमंत्री ने दिया सुरक्षा का आश्वासन –
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए हड़ताल से वापस लौटने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन भुगतान की बात कही है। सीएम ने काम पर वापस लौटने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा देने की बात कही है।
कितने दिनों से हो रही है हड़ताल –
प्रदेश में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले साढ़े 4 लाख कर्मचारी डीए और एचआरए बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। प्रदर्शन में प्रदेश के 90 से अधिक कर्मचारी संगठन भाग ले रहे हैं। कमर्चारियों के हड़ताल का आज नौंवा दिन है।