February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | BSF कैंप के जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, अंजरेल की पहाड़ी हुई फ़ायरिग, मिला मुहतोड़ जवाब

Spread the love

 

नारायणपुर। जिले के खोड़गांव पंचायत के अंतर्गत स्थित अंजरेल की पहाड़ी पर तैनात बीएसएफ कैंप के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। माइंस एरिया के सुरक्षा में तैनात जवान सर्चिंग कर रहे थे।

शनिवार की देर शाम 7:15 बजे के करीब हुई नक्सली वारदात में आधे घंटे तक फायरिंग चली। जवानों के द्वारा जवाबी कार्यवाही करने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। वही बीएसएफ के जवानों के द्वारा राकेट लांचर से नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गोलीबारी में फोर्स को कोई हताहत नहीं हुआ सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा सभी कैंपों को अलर्ट किया गया है। बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। वह सर्च अभियान के बाद स्पष्ट होगा।

विदित हो कि पिछले कुछ महीने से नक्सलियों के द्वारा फोर्स के जवानों को टारगेट करने के लिए लुक चुप कर हमला किया जा रहा है। नक्सली आमने सामने की लड़ाई को छोड़कर जवानों पर लुक छुप कर हमला लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *