Cg Big News | माओवादियों ने किया हमला, एक के बाद एक 3 ब्लास्ट, इलाके में पुलिस की सर्चिंग तेज

Spread the love

 

कांकेर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने हमला कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक़ जिले में गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए सीरियल ब्लास्ट किए। बता दें, नया कैंम्प पाडर गांव में बनाया जा रहा है, उसी के लिए रोड ओपनिंग और पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है।

28वीं बटालियन के जवान उसी की सुरक्षा के लिए निकले थे। तभी नक्सलियों ने एक के बाद एक 3 ब्लास्ट किए। इसके बाद फायरिंग भी की। ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान अरुण शर्मा घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। ब्लास्ट के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रावघाट थाना क्षेत्र के बैहासालेभट में SSB (सशस्त्र सीमा बल) का कैंप है। वहां से जवान गुरुवार को गश्त पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे कैंप से करीब डेढ़ किमी दूर सेंदरी बहार नाला में नक्सलियों ने एक के बाद एक तीन ब्लास्ट किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही अंतागढ़ SDOP अमर सिदार सहित SSB के अफसर मौके पर रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *