Cg Big News | पिता पुत्री का रिश्ता शर्मशार, बाप ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Spread the love

Cg Big News | Father daughter relationship shamed, father raped 12 year old daughter

दुर्ग/भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्‍ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया है। बच्ची की मां को इसके बारे में जानकारी होने पर उसने सुपेला थाना में जाकर इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर सुपेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने वहशी पिता के खिलाफ थाना में शिकायत, सुपेला थाना क्षेत्र की घटना

जानकारी के अनुसार उक्त घटना बुधवार की है। घटना के समय बच्ची की मां घर से बाहर थी। आरोपित और बच्ची घर पर अकेले थे। इसी दौरान आरोपित ने अपनी बेटी से गंदा काम किया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां घर में आई तो पूरी स्थिति देखकर वो अवाक रह गई। इसके बाद वो बच्ची को लेकर अस्पताल गई और वहां से सुपेला थाना में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी की। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *