कबीरधाम। DSP की तेज रफ्तार वाहन बीच शहर में डिवाइडर पर जा चढ़ी। डिवाइडर पर बैठे 4 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बीचो-बीच सरकारी गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही थी व सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस दौरान वहां आस-पास करीब 40-50 लोग मौजूद थे, जिसमें से 4 मजदूरों को चोट लगी है। मजदूर यहां दूर-दूर से खाने कमाने के लिए आते हैं। सरकारी वाहन की लापरवाही से जान भी जा सकती थी।
वही, भीड़ ने सरकारी वाहन चालक पर कार्यवाही की मांग की है और बताया जा रहा है कि अब तक इस मामले पर शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

 
									 
			 
			 
			