March 9, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | कांग्रेस नेता की कोरोना से मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, शोक का माहौल

Spread the love

 

भिलाई । कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की कोरोना से मौत की खबर मिल रही है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मंगा सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बता दे कि मंगा सिंह ट्रांसपोर्टर थे। वे परिवहन संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे। वही, प्रथम निगम चुनाव में मंगा सिंह सेक्टर-6 से पार्षद चुने गए थे। मंगा सिंह के निधन पर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, दुर्ग विधायक अरुण बोरा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *