April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | छत्तीसगढ़ NSUI को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, रेस में 12 नाम शामिल, जानियें ..

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, प्रदर्शन के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए 10 से 12 नामों को फाइनल किया गया है, इन्हें शनिवार को दिल्ली के एनएसयूआई कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के जिन 10-12 पदाधिकारियों का दिल्ली में साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है, उनमें भावेश शुक्ला, आदिल खेरानी, तनमीत छाबड़ा, अमित शर्मा और आदित्य सिंह का नाम शामिल है।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने बताया कि कार्यों के आधार पर मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ से 10 से 12 नाम को फाइनल किया गया है, इन्हें दिल्ली में इंटरव्यू के लिए दिल्ली स्थित संगठन कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। जल्द ही दोनों ही प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

एनएसयूआई के छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि परफामेंस के आधार पर प्रदेश के 10 से 12 नाम को फाइनल किया गया है, इसमें वर्तमान बॉडी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष और संगठन में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने वालों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *