Cg Big News | वन अफसरों की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को मिले 6 IFS अफसर, देखें आदेश

Cg Big News | Chhattisgarh, facing shortage of forest officers, got 6 IFS officers, see order
रायपुर। वन अफसरों की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। राज्य को को 6 IFS अधिकारी मिले हैं।जिन छह नए IFS अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया उनमें से दो मूल रूप से राज्य के ही रहने वाले हैं और बाकि चार दूसरे राज्यों से हैं। केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय ने 2022 बैच में चयनित IFS अधिकारियों को राज्य का आवंटन कर दिया है।
ये है नाम:
– हर्षित मेहर
-विपुल अग्रवाल
-दीपेश कपिल
– चंद्रकुमार अग्रवाल
– एस नवीन कुमार
– एमजी वैंकटेश
हर्षित मेहर ने यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में देश में पांचवां स्थान हासिल किया था। हर्षित मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं। उनके पिता डीके मेहर राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं। विपुल अग्रवाल ने 100वीं रैंक हासिल की थी। चंद्रकुमार अग्रवाल मध्यप्रदेश के शिवपुरी के हैं। वे देश में 35 वें स्थान पर रहे। सहारनपुर के दीपेश कपिल का 47वें स्थान पर रहे। एस। नवीन 62 और एमजी वेंकटेश 82वें स्थान पर रहे। दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं।