February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू .. यह रही तारीखें ..

Spread the love

CG Big News | Chhattisgarh Bar Association election process begins.. Here are the dates..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान 30 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती के बाद परिणाम 31 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

बीते 10 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। शनिवार 14 अक्टूबर तक सूची पर दावा आपत्ति मांगी गई है। आवश्यकतानुसार संशोधन के बाद 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा और इसी दिन उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाएंगे।

18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। शाम को जांच के पश्चात उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 19 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची इसी दिन प्रकाशित की जाएगी। 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 31 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *