September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | सगे देवर-भाभी ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटकता मिला शव, रिश्ते की गांव में भी होने लगी थी चर्चा

1 min read
Spread the love

 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में युवक और महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ से मंगलवार सुबह लटके मिले। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला और युवक दोनों सगे देवर-भाभी थे। महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रामपुर निवासी अनीता सिंह (32) सोमवार रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ ही कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी। परिजन उसे तलाश करते रहे, पर पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के ही एक युवक ने अनीता और उसके देवर शिवा सिंह (22) का शव महुआ पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।

गांव में भी होने लगी थी चर्चा –

देवर शिवा सिंह से अनीता उम्र में 10 साल बड़ी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। बताया जा रहा है कि गांव में भी इसकी चर्चा होने लगी थी। इसकी जानकारी परिजनों को भी लग गई थी। ऐसे में आशंका है कि लोकलाज के भय से दोनों ने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया और पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *