September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | भाजपा नेता की पत्नी ने किया आत्मदाह, तो पति को आया हार्ट अटैक, दोनों की मौत, एक साथ निकली 2 अर्थी

1 min read
Spread the love

 

राजनांदगांव/डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले में भाजपा मंडल मंत्री की पत्नी ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। पत्नी की मौत के बाद सदमे में भाजपा मंडल मंत्री की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम सागर के जगदीश नगर की यह दुखद घटना है। पुलिस ने बताया कि पत्नी की खुदकुशी की घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे पति ने जब यह मंजर देखा, तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना 28 फरवरी की है। सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीश नगर ग्राम सागर कुमरदा में निवासरत भाजपा के कुमरदा मंडल मंत्री राजू सागर की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री बाई ने अपने घर पर शाम 5.30 बजे खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान उसका 18 वर्षीय लड़का बाहर था और 16 वर्षीय लड़की मोटर पंप चालू करने गई थी। इसी दौरान सावित्री ने अपने ही घर के कमरे में मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी के खुदकुशी की घटना की जानकारी उनके पति राजू सागर 45 वर्ष को दी गई जो अपने काम से जगदलपुर में थे। खबर सुनते ही वे अपने घर पहुंचे और दर्दनाक मंजर देखकर टूट गए तथा मौके पर ही हार्ट अटैक के चलते उनकी भी मृत्यु हो गई। इस दु:खद घटना से पूरे क्षेत्र में मामत पसर गया और उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, सगे संबंधी व मित्रगण उपस्थित रहे। दोनों पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार 1 मार्च को ग्राम के मुक्तिधाम में किया गया। ज्ञात हो कि राजू सागर भाजपा के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। आत्महत्या के इस मामले में गैंदाटोला पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *