February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | क़रीब 7 हाथी अचेत होकर गिरे, कीटनाशक खाने की आशंका, उठने की कोशिश कर रहे सभी

Spread the love

 

सरगुजा। जिले में क़रीब सात हाथी अचेत होकर गिरने की खबर है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथी उठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उठ नहीं पा रहे है।

जानकारी के अनुसार कल रात तीस हाथियों का दल मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश की सरहद से लगे इलाक़े में प्रवेश किया था। हाथियों के दल ने रात को कुछ ग्रामीणों के घर को तोड़ा और खेत तथा घरो में रखा अनाज खाया है। आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे अनाज और खेत की फसल को खाने के दौरान शायद हाथियों कीटनाशक भी खा गए हैं।

कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि सुबह हाथियों के बेहोश होने की सूचना आई है। डीएफ़ओ मौक़े के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासनिक दल डीएफ़ओ के सहयोग के लिए अलर्ट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *