महासमुंद। जिला जेल महासमुंद से पांच अलग-अलग मामले में सजा याफ्ता कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इससे जिला जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर पांचों कैदियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर मौका पाकर जेल की दीवार फांदकर पांच कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से एक कैदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि चार अन्य कैदी महासमुंद के बताए जा रहे हैं। फरार कैदियों में तीन के खिलाफ 397, 341, 25,27 दर्ज है, जबकि एक के खिलाफ धारा 363 ,366,376 और एक अन्य के खिलाफ 20( ख) एनडीपीएस एक्ट दर्ज है। इनमें से चार को 2019 में और एक को 2020 में जेल दाखिल किया गया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है।