Warning: include_once(/home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-includes/load.php on line 2047

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-includes/load.php on line 2047
Cg Big Breaking | केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में! - The News Wave

Cg Big Breaking | केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में!

Spread the love

 

बीजापुर । बीजापुर के तर्रेम में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद और 31 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक जवान लापता बताया जा रहा था लेकिन अब उस जवान का पता लग चुका है। लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में है।

बता दे कि कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास नक्सलियों के कब्जे में है। सूत्रों के अनुसार, खुद नक्सली कमांडर हिड़मा ने बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप को फोन कर इसकी जानकारी दी। लापता जवान की लगातार खोजबीन की जा रही थी। घटना के बाद से ही उसका कोई लोकेशन नहीं मिल रहा था।

विदित हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के पुलिस लाइन पहुंच चुके हैं और वहां जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लिए यह बेहद दु:खद घटना है। इस दौरान सभी की आंखें नम भी हैं और अमर जवानों को नम आंखों से विदाई दी गई है।

अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बासागुड़ा कैंप में जवानों से मुलाकात करेंगे। वही, एक हाई लेवल की मीटिंग भी आयोजित की गई है, जिसमें नक्सलियों के खात्मे की प्लानिंग की जाएगी। साफ है कि केंद्र और राज्य के एकजुट होने से नक्सलियों का खात्मा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *