Cg Big Breaking | प्रदेश कांग्रेस में हुआ अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, किसी हुई छूट्टी तो किसी को नया स्थान, देखें के. सी. वेणुगोपाल का आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी की छुट्टी कर दी गई है। इनकी जगह शुसील आनंद शुक्ल को दी गई है। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने देर शाम आदेश जारी किया है।
इसके साथ ही पीसीसी उपाध्यक्ष में गिरीश देवांगन की जगह अरुण सिंघानिया को दी गई है। वहीं अटल श्रीवास्तव को हटा कर पी. आर. खूंटे नए उपाध्यक्ष बनाये गए है। इसके साथ ही भानुप्रताप की छुट्टी कर दी गई है, इनकी जगह अम्बिका मरकाम को मिली है। साथ ही पदमा मनहर को हटा कर वाणी राव को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस महासचिव में भी बदलाव किया गया है। द्वारिका प्रसाद यादव की जगह पर वासुदेव यादव को नए महासचिव बनाया गया है। वहीं उत्तम वासुदेव को हटा कर इनकी जगह अमरजीत चान्वाला को मिली हैं। इसके अलावा पंकज शर्मा की जगह सुमित्रा धृतलहरे को दी गई हैं।
प्रदेश के चार नए जिला अध्यक्षों की भी छुट्टी कर दी गई है। मुकेश चंद्राकर को भिलाई शहर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेन्द्र जयसवाल को कोरबा ग्रामीण की नई जिम्मेदारी दी गई है। विजय पाण्डेय बिलासपुर शहर के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही टीएस बाबा के खास समर्थक रहे राघवेन्द्र सिंह को जांजगीर-चांपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।