Cg Big Breaking | केंद्रीय जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Prisoner commits suicide by hanging in Central Jail, stirred up
सरगुजा। अंबिकापुर केंद्रीय जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के बैरक नम्बर 9 के बाथरूम में रात 11 बजे के करीब कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक लुकनू राम उम्र 40 राजपुर क्षेत्र का रहने वाला था जो हत्या के आरोप में सजा याफ्ता कैदी था। नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परीजनों के समक्ष पीएम किया जाएगा।