Cg Big Breaking | विधायक बृहस्पति सिंह को जारी होगा नोटिस, पीएल पुनिया ने दी जानकारी …

Spread the love

 

रायपुर। कांग्रेस में आपसी विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। विधायक बृहस्पति सिंह को नोटिस जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने दी है।

विदित हो कि आज दिन भर कांग्रेस का वाद विवाद मुद्दा चलता रहा। खुद पर लगाए आरोपों से आहत होकर स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव विधानसभा तक से उठ कर चले गए। हालांकि कुछ देर बाद वे वापस लौटे और मुख्यमंत्री व अन्य लोगों से मुलाकात की, जब वे बाहर निकले तो उन्होंने दो टूक में कहा था कि “वो तो मुख्यमंत्री जी बतायेंगे”, “मैंने अपनी बातें कह दी है, मैं अपनी बातों पर अभी भी कायम हूं, जैसी परिस्थिति बनी रही, वैसी।”

मीडिया के सामने दिए गए टी.एस. सिंहदेव के बयान से साफ हो गया था कि वे अब भी नाराज हैं। वही, अब बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि विधायक को नोटिस जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *