February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG BIG BREAKING | एक-दो दिन में जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय, रेणु जोगी जल्द करेगी ऐलान

Spread the love

 

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जनता कांग्रेस का कांग्रेस के साथ विलय होने वाला है।

सुबह से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि जनता कांग्रेस की अध्यक्षा रेणु जोगी ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात कांग्रेस पार्टी में विलय को लेकर हुई है। जानकारी के अनुसार एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेणु जोगी ऑफीशियली कांग्रेस में विलय होने की जानकारी देंगी। यह सियासी दांवपेच का एक बड़ा खेल हैं।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होगा तो अमित जोगी इससे दूर रखा जाएगा। इसी शर्त पर सोनिया गांधी जनता कांग्रेस को कांग्रेस के साथ विलय करने के लिए राजी हुई है। कांग्रेस पार्टी के साथ विलय से रेणु जोगी आने वाले दिनों में मंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार मानी जाएंगी।

विदित हो कि यह वर्षों पुरानी लड़ाई है, जो स्व. अजीत जोगी के समय से चलते आ रही है। हमेशा से कांग्रेस के साथ स्व. अजीत जोगी और अमित जोगी का कांग्रेस के साथ 36 का आंकड़ा रहा है। अब देखना होगा कि कितनी जल्दी ही रेणु जोगी कांग्रेस में विलय होने की घोषणा करती हैं। फिलहाल इस निर्णय को देख कर लग रहा है कि डूबते को तिनके का सहारा चाहिए था, जो मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *