Cg Big Breaking | IED ब्लास्ट, जवान घायल और गाय की मौत, आईटीबीपी का जवान रायपुर रेफर

नारायणपुर । नारायणपुर जिले में सोनपुर मार्ग पर नक्सलियों IED ब्लास्ट किया। IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। वही एक गाय की मौत भी हुई है। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी नीरज चंद्राकर ने इसकी पुष्टि की है।
बता दे कि जवान सोनपुर मार्ग पर सर्चिंग पर निकले थे, जहां पहले से घात लगाएं नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया। इस आईडी की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रवाना किया गया है। वहीं, इलाके की सर्चिंग जारी है।