March 12, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big Breaking | सालेकसा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जमकर फायरिंग

Spread the love

 

राजनांदगांव । सालेकसा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंबाटोला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों और से फायरिंग की गई हालांकि इस घटना में समाचार लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सालेकसा पुलिस को यह जानकारी मिली की सालेकसा के अंतर्गत आने वाले हाजरा फॉल, कोपालगढ़, मरामजोब, महामाया पहाड़ी टावर लाइन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से नक्सलवादी घूम रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीकारियो को दी गई। जिसके पश्चात उनके मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार विशेष अभियान पथक सालेकसा व तूरकर पथक, नवेगांव बांध का काटेंगे पथक, गोंदिया का बी.डी.डी.एस पथक का संयुक्त सर्च अभियान जंगल परिसर में शुरू किया गया। इस दौरान सुबह 8:00 बजे के करीब प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन के 15 से 20 नक्सलियों को 50 मीटर की दूरी में देखा गया। जिन्हें आत्मसमर्पण के लिए आवाहन किया गया, लेकिन नक्सलियों द्वारा पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर आत्मरक्षा के लिए जवाब में पुलिस दल द्वारा भी फायरिंग गोलीबारी का जवाब दिया गया। पुलिस दल के बढ़ते दबाव के चलते घने जंगल का लाभ लेते हुए नक्सली भागने में सफल रहे। घटनास्थल का सर्चिंग अभियान चलाए जाने पर दरेकसा दलम व प्लाटून 55 के 18 से 20 नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया सालेकसा पुलिस थाने में शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *