रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिला कांग्रेस सचिव महेंद्र यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
बता दे कि महेंद्र यादव ने अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के राजापुर थानांतर्गत छीबों गांव में तमंचे से कनपटी के नीचे खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद से हड़कप मच गया। बताया जा रहा है जिस वक्त उन्होंने अपने आप को गोली मारी है उस समय उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है।
क्या है पूरा मामला –
मिली जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के राजापुर थानांतर्गत छीबों गांव में रहने वाले शिवनंदन यादव का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव उर्फ जानकीशरण काफी समय से छत्तीसगढ़ प्रांत के रायगढ़ में रह रहे थे। वह काफी समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वह रायगढ़ कांग्रेस जिला सचिव के पद पर थे। दो दिन पहले वह अपने पैतृक गांव परिवार के पास आए थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कमरे के अंदर थे, जबकि पिता और मां खेत पर गए थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं।
भागते हुए पहुंची पत्नि –
इस बीच कमरे के अंदर महेंद्र ने तमंचे से कनपटी के नीचे खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी भागते हुए कमरे में पहुंची तो पति को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखकर चीख पुकार मचाने लगी। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और कुछ देर में खेत से पिता व मां भी आ गए। सूचना पर गांव आई पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

शरुवाती जांच में पता चला –
पुलिस की पूछताछ में पिता शिवनंदन यादव ने बताया कि बेटा महेंद्र यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के रायगढ़ जिला में कांग्रेस के जिला सचिव थे। मुख्यमंत्री से भी उनकी बात होती थी और काफी समय से वहीं पर रह रहे थे। वह अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। राजापुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आत्महत्या का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
