March 14, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG BIG BREAKING | उत्तर बस्तर के ऐतिहासिक महल में चोरों ने की सेंधमारी, 150 साल पुरानी मुर्तियां और लाखों ले उड़ें …

Spread the love

 

कांकेर | प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उत्तर बस्तर के ऐतिहासिक महल में चोरों ने सेंधमारी की है। बताया जा रहा है कि चोर 150 साल पुरानी मुर्तियां और लाखों रुपए का कीमती सामान ले उड़े। मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने उत्तर बस्तर के ऐतिहासिक महल में चोरी की वारदात का अंजाम दिया है। चोरों ने 150 साल पुरानी मूर्तियां और लाखों रुपए का सामन पार कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *