Cg Big Accident | 4 मजदूर महिलाओं की दर्दनाक मौत, एबीस कंपनी की फैक्ट्री में काम कर लौट रहें थे सभी, डेढ़ दर्जन घायल

Spread the love

 

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव रोड पर हुए सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। करीब डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए।

बता दे कि घायलों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को शासकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

पिकअप वाहन पेड़ से टकराने से हुआ हादसा –

जानकारी के मुताबिक, एबीस कंपनी की फैक्ट्री में काम करके गुरुवार देर शाम मजदूर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर रायतापाली और अर्जुनी के बीच एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 महिलाओं की मौत हो गई, और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल भी हो गए।

डोंगरगांव थाना प्रभारी केपी मरकाम ने बताया कि इस दुर्घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए, घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हास्पिटल लाया गया है। मरने वाली सभी महिलाएं रातापायली की रहने वाली है। जिसमें सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (40 वर्ष), जैन्त्री बाई (40 वर्ष) और सुमित्रा ठाकुर (55 वर्ष) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *