Cg Accident Breaking | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जवानों की बस खाई में गिरी, राहत-बचाव का काम जारी

Spread the love

 

अंबिकापुर। मैनपाट क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे की खबर मिली हैं। मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान बस में बैठ कर मुंगेली जा रहे थे। इस दौरान बस पलट गई और 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में टर्निंग में मुड़ते समय बस बस सीजी 10 C 0198 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बस में लगभग 38 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान थे, जो मुंगेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल लाया गया है और इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *