CG ACCIDENT | सड़क हादसे में 11 महिलाओं की मौत, छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दर्जन भर से अधिक घायल

Spread the love

 

जगदलपुर । सड़क हादसे में 11 महिलाओं की मौत हो गई एक भीषण सड़क हादसा था। छत्तीसगढ़ की सीमा में यह भीषण सड़क हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए ओडिशा के कोरापुट जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

दरअसल, जगदलपुर के कलचा गाँव की रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में बस्तर जिले से लगे ओड़िसा के मुरताहांडी गए थे। अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा कर पलट गयी। इस हादसे में 11 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी जगदलपुर से लगे कलचा क्षेत्र के ग्रामीण थे, जो बस्तर जिले से लगे ओड़िसा के मुरताहांडी गए हुए थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को कोटपाड़ व गम्भीर को कोरापुट भेजा गया है। मामले की पुष्टि कोटपाड के थाना प्रभारी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *