March 15, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

जश्न में खुनी तमाशा | 2020 की आखिरी रात, लड़की के लिए लाई मौत, पहले तो जमकर पीटा, फिर दिया छत से धक्का ..

Spread the love

 

नये साल की पार्टी में एक 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई| हत्या किसी और ने नही बल्कि दोस्तों ने की| हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मृतक के घर में मातम पसर गया| उनके लिए यकीन करना मुश्किल है कि उनकी लाड़ली नही रही| उसे बेरहमी से पीटा गया और छत से फेंक दिया गया| यह घटना मुंबई के खार इलाके की है|

क्या हुआ था उस शाम –

नये साल के जश्न में पूरा देश डूबा था| कुछ इस तरह ही 19 वर्षीय जान्हवी कुकरेजा के लिए हाई प्रोफ़ाइल पार्टी घातक साबित हो गई| दोनों आरोपी (जान्हवी के दोस्त) आपत्तिजनक स्थिति मिले, जिसके बाद मृतिका से उनकी बहस हो गई| यह बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई और दोनों आरोपियों ने जान्हवी की हत्या कर दी| पार्टी में मौजूदी ज्यादातर लोगों ने शराब पी रखी थी| पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और जान्हवी के दोनों दोस्तों 22 साल के जोगधंकर और 19 साल की दीया पडंकर को गिरफ्तार कर लिया है|

खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर गजानन काबुले ने बताया, “खार पश्चिम में बिल्डिंग की छत पर नए साल की पार्टी थी| कई दोस्त इकट्ठा हुए थे, पार्टी के अंत में जान्हवी और आरोपियों में लड़ाई हुई थी और जिसमें लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी| हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|”

पाबंदी के बाद पार्टी कैसे –

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पूरी मुंबई में पार्टियों पर पूरी तरह से पाबंदी होने के बावजूद पार्टी बिल्डिंग की छत पर कैसे हो रही थी| पुलिस इसके लिए अलग से एफआईआर भी दर्ज कर सकती है|

16वीं मंजिल पर हो रही थी न्यू ईयर पार्टी –

पुलिस अधिकारियों के अनुसार खार पश्चिम में भगवती हाइट्स टॉवर में 16वीं मंजिल पर न्यू ईयर पार्टी रखी गई थी| पार्टी में ज्यादातर लोगों ने शराब पी रखी थी| रात में करीब 2 बजे के करीब जान्हवी ने दोनों आरोपी दोस्तों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था| इस पर जान्हवी ने आपत्ति जाहिर की और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस होने लगी|

बाल खिंच बेरहमी से पीटा –

पुलिस सूत्रों के अनुसार जान्हवी के बाल खींचे गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई| उसके सिर पर नुकीली चीज मारने का निशान भी है| शुरुआत में लोगों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जान्हवी को छत से धक्का दे दिया था| हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि जान्हवी को बेरहमी से पीटा गया और दूसरी मंजिल पर ले जाया गया|

खून से लथपथ मिली लाश –

पुलिस को जान्हवी खून से लथपथ मिली| अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया| मामले की जांच करने वाली पुलिस ने कहा कि जान्हवी के साथ इतनी बर्बरता से मारपीट की गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस घटना के सटीक क्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है|

पार्टी में मौजूद जान्हवी के सभी दोस्तों से पूछताछ चल रही है| जान्हवी की मां ने पार्टी आयोजित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है|

गाजियाबाद चौकी इंचार्ज निलंबित

इधर, गाजियाबाद में नव वर्ष पर चौकी क्षेत्र में चल रहे अवैध जमावड़े, उसमें हो रहे धूम्रपान, हुक्का पान के संबंध में समय से कार्रवाई न करने के चलते चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया| थाना कौशांबी क्षेत्र अंतर्गत एंजल मेगा मॉल में एक हुक्का बार चल रहा था|

पहले भी संबंधित चौकी इंचार्ज कौशांबी उपनिरीक्षक दिव्य प्रताप सिंह को क्षेत्र में अवैध हुक्का बार न चलने देने और निरंतर निगरानी बनाए को लेकर निर्देश दिए गए थे| लेकिन नए साल की पूर्व संध्या पर जांच के दौरान एंजल मेगा मॉल कौशांबी में हुक्का बार चल रहा था| इस पर एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *