February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | धर्मान्तरित महिला के शव को दफन करना प्रशासन के लिए बना मुसीबत का सबब, शव का उत्खनन कर पीएम हेतु भेजा अस्पताल, देखें वीडियो

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल अनुविभाग अंतर्गत इन दिनों धर्मान्तरित शवों को दफन करने पर लगातार बवाल हो रहा है। विगत दिनों ग्राम पंचायत धनोरा के आँचलापारा में धर्मान्तरित ईसाई बुजुर्ग की मौत के बाद उसे ग्रामीणों की अनुमति के बिना दफन करने को लेकर रविवार को जनजातीय समाज ने व्यापक विरोध प्रदर्शन व एनएच पर चक्काजाम हुआ था। चक्काजाम समाप्त होते ही प्रशासन को जानकारी मिली कि धनोरा क्षेत्र के ग्राम कोरकोटी के आश्रित ग्राम खालेबेदी में एक और शव को दफनाने से बवाल मच गया है। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल प्रशासन व पुलिस के अधिकारी खालेबेदी के लिए रवाना हुए।

 

प्रशासनिक अमला ने करवाया शव का उत्खनन-

बताया जा रहा है कि उक्त महिला के मौत का कारण स्पष्ट नही था, तथा शव को संदेहास्पद रूप से दफनाए जाने के कारण सोमवार की सुबह केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, एसडीओपी भूपत सिंह, तहसीलदार आशुतोष शर्मा व थाना प्रभारी नरेंद्र पुजारी की मौजूदगी में शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया है। फिलहाल अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी है, पीएम के बाद केशकाल के ईसाई श्मशान घाट में शव को दफनाया जाएगा।

केशकाल में ईसाई समाज ने किया विरोध-

हालांकि केशकाल में भी ईसाई समाज द्वारा उक्त महिला के शव को अपने श्मशान में दफनाने न दिए जाने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि मृत महिला जहां की निवासी है वही ले जाकर उसे दफनाया जाए। अब देखने वाली बात है कि प्रशासन किस तरह से दोनो पक्षों के साथ सामंजस्य स्थापित कर शव को दफन करवाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *