September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Bullet Fired In Raipur | निजी कैफे के बाहर लड़की को मारी गोली, राजधानी में फायरिंग से हड़कंप

1 min read
Spread the love

Girl shot outside private cafe, firing stirred up in the capital

रायपुर। राजधानी के निजी FITB कैफे के बाहर गोली चली है। घटना में 1 युवती घायल हुई हैं। आपसी विवाद में बदमाश युवक गोली चलाकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

महावीर नगर निवासी रितिका इशरानी और उसकी सहेली डिनर के लिए अपने स्कूटी में जा रहे थे। रात्रि लगभग 9:30 बजे VW कैनियन से FITB कैफे जाने वाले रास्ते में सूनसान स्थान पर 2 अज्ञात युवको को देखकर दोनों लड़कियां रुक गई।

दोनों युवक इनके पास आकर मोबाइल मांगने लगे। रितिका की सहेली आगे जा कर छुप गई। रितिका द्वारा मोबाइल न देने पर युवक अपने पास रखे कट्टानुमा हथियार से फायर कर दिया।

रितिका के हाथ मे चोट आई है। उसके बाद उसका मोबाइल और ईयर फोन छीन कर भाग गए। रितिका को इलाज के लिए V केयर हॉस्पिटल भेजा गया है। स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *