नीरज उपाध्याय/केशकाल:– केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहिगांव के गुडरीपरा में बैल चरवाने के लिए घर से निकली देवरानी-जेठानी दो महिलाएँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण घायल हो गयी हैं।
फिलहाल दोनो घायल महिलाओं मंगलदायी नेताम व ममता नेताम को 108 के माध्यम से केशकाल अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ममता नेताम गर्भवती हैं। हालांकि बीएमओ डॉक्टर डी.के बिसेन उनका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रेफर भी किया जा सकता है।