February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Breking : प्रदेश में Zone को लेकर नई सूची जारी, Red जोन में 95 ब्लॉक, जानें Orange और Green जोन का हाल

Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां अलग-अलग जिलों से रोजाना बड़ी संख्या नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश में नए रेड, आरेंज और ग्रीन जोन का निर्धारण किया है। यह सूची मंत्रालय महानदी भवन से स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 95 ब्लॉक रेड जोन में और 33​ ब्लॉक आरेंज जोन में शामिल किए गए हैं शेष ब्लॉक ग्रीन जोन में हैं। राजधानी के पांच ब्लाक रेड जोन में शामिल किए गए हैं।

सूची सोमवार सुबह तक की स्थिति के अनुसार है, नई सूची के अनुसार प्रदेश के प्रदेश के 28 में 21 जिले 95 ब्लाक के साथ अभी भी रेड जोन में जबकि 18 जिलों के 33 ब्लाक आरेंज जोन की श्रेणी में हैं, अन्य सभी ग्रीन जोन में है। जोन का निर्धारण संक्रमण के दोगुना होने की दर और प्रति पांच लाख जनसंख्या की जांच के आधार पर किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा रेड जोन वाला ब्लाक राजनांदगांव जिला है जबकि जशपुर, रायगढ़ और कोरबा में रेड जोन वाले ब्लाक की संख्या भी अधिक…जबकि नारायणपुर में सबसे ब्लाक रेड जोन में है, वहीं सुरजपुर और कांकेर में सिर्फ दो ब्लाक में ही संक्रमण के मामले मिले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *