March 14, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BREAKING | महिला CONGRESS नेत्री की सड़क हादसे में मौत, पार्टी में शोक की लहर… छत्तीसगढ़ के इस शहर में

Spread the love

 

तिल्दा । शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा बीती रात सड़क हादसे का शिकार हुई थी, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस खबर से शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

बता दे कि मृतका वंदना वर्मा देर रात जोता गांव के पास बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा अपने पति के साथ बाइक से रायपुर गई थी। वहीं, देर रात जोता गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वंदना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उपचार के दौरान म​हिला ने दम तोड़ दिया। शहर महिला कांग्रेस के सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *