BREAKING | यह जिला भी हुआ UN-LOCK, कल से सख्त नियमों के साथ बाजार खुल जाएंगे…!

Spread the love

 

बिलासपुर । करीब हफ्ते भर पहले राजधानी रायपुर में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी ताला जड़ना शुरू हो गया था। नतीजा यह रहा कि तकरीबन आधे से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया। वहीं, अब रायपुर अनलॉक हो चुका है। इसके बाद अन्य जिलों से भी लॉकडाउन हटाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

रायपुर के बाद अब बिलासपुर से लॉकडाउन हटा दिया गया है। आज रात 12 बजे तक जिले में लॉकडाउन रहेगा। कल से सख्त नियमों के साथ बाजार खुल जाएंगे। कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

बता दें रायपुर की तरह बिलासपुर में भी रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, लेकिन इस बार नियमों की सख्ती रहेगी। कस्टमर्स को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा। सभी दुकानों में संचालकों को मास्क पहनकर व सैनिटाइजर रखना होगा।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर ने लॉकडाउन लगाने के बाद बिलासपुर में भी लॉकडाउन का फैसला लिया गया था। एक सप्ताह के लिए लगाए गए लॉकडाउन का आज आखिरी दिन है। इसके बाद कल से शर्तों के साथ व्यापार संचालित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *