BREAKING | फरार समुंद्र राम सिंह गिरफ्तार, रमन सरकार के समय आबकारी विभाग में रह चुके है OSD, जानिये क्या है इनकी स्टोरी..

रायपुर। आबकारी विभाग में 9 साल संविदा पद पर ओएसडी रहने वाले और भ्रष्टाचार के आरोप में फरार चल रहे समुंद्र राम सिंह को एसीबी और ईओडब्लू की सयुंक्त टीम ने गुरूवार को बोरियाकला के उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। ईओडब्लू ने समुंद्र सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने को 10 हजार रुपए नगद ईनाम देने का ऐलान भी किया था।
दरअसल, प्रदेश में बीजेपी के कार्यकाल में से 9 साल आबकारी विभाग में संविदा पर ओएसडी रहे समुंद्र राम सिंह पर आबकारी नीति में बदलाव कर गड़बड़ी का आरोप है। समुंद्र सिंह पर प्रॉफिट मार्जिन, लो-क्वॉलिटी की शराब को आईएमएल की केटेगरी में रख कंपनियों- ठेकदारों को फायदा और टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतों की पुष्टि हो चुकी है। इससे करीब 5 हजार करोड़ का नुकसान आंका गया है।
समुंद्र सिंह 24 अप्रैल 2019 से फरार थे। समुंद्र सिंह के खिलाफ ईओडब्लू ने 4 अप्रैल 2019 को भ्रष्टाचार अधिनियम 2018 और कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अपराध कायम होते ही आरोपी अधिकारी फरार हो गया था। समुंद्र सिंह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का निवासी है। समुंद्र सिंह के ठिकानों पर 26 अप्रैल 2019 को ईओडब्ल्यू ने छापा मारा था। टीम ने रायपुर, बिलासपुर और बोरियाकला में उनके आवास सहित 8 ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई की थी। सिंह के खिलाफ एक कांग्रेस नेता ने 119 पेज के दस्तावेजों के साथ 22 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ईओडब्ल्यू से शिकायत की थी।