February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BREAKING : गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने पकड़ा, कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी है ये, उज्जैन पुलिस को मिली कामयाबी

Spread the love

 

उज्जैन । कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल गई है। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर 2 जुलाई से फरार था।

जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार किया। यह भी बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर पहुंचा एक शख्स चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताने लगे, इस पर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर सीधे कंट्रोल रूम ले गई। तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *