BREAKING Omicron Variant In India | भारत में ओमिक्रोन की एंट्री, 02 संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप

डेस्क। देश में 24 घंटे में दो ओमिक्रोन केस की पुष्टि हुई है। दोनों ही केस कर्नाटक के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 29 देशो में 373 ओमिक्रोन के केस दुनिया में रिपोर्ट हुए हैं। ये ओमिक्रोन वैरिएंट बीटा और डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा तेजी से फैलता है। डब्लूएचओ के मुताबिक इस वैरिएंट में 45 से 52 म्यूटेशन देखे गए हैं। डब्लूएचओ के मुताबिक रिपोर्ट में जो अब तक आई है उसमें इसे माइल्ड पाया गया है।