February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Breaking News |नही रहें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, दुनिया को कहा अलविदा, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Spread the love

 

भोपाल । राजधानी में झुग्गी-झोपडि़यों में रहने वाले लोगों को मसीहा कहलाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान का रविवार रात निधन हो गया। वह करीब 70 साल के थे। वहा कोरोना संक्रमण से ग्रस्‍त हो गए था। बीते दो महीने से शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। ईश्वर सिंह चौहान जमीनी नेता रहे। वह गरीब-निर्धन लोगों के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहे। शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिह से जुड़े। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी के कट्टर समर्थक रहे।

दिग्विजय सिंह के शासन काल में साल 1998 से 2003 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। एक बार पार्षद भी रहे। वर्तमान में कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्‍यक्ष थे। ईश्वर सिंह चौहान के निधन की खबर फैलते ही शहर में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

ईश्वर नगर, पीसी नगर, शाहपुरा सहित कई इलाकों के लोगों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मप्र पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह (गड्डू) चौहान सहित प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर सिंह चौहान के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को बागसेवनिया शिव मंदिर में गोविंदपुरा कांग्रेस के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता सहित स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए शिवजी की पूजा-अर्चना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *