February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

KESHKAL | हेलीपैड से मंडल महामंत्री के घर पहुंची स्मृति ईरानी, संभाला रसोई का जिम्मा, कार्यकर्ताओं के लिए बनाई चाय

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा ने विशाल रोड शो एवं बाइक रैली का आयोजन किया है। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी सुबह 10 बजे केशकाल पहुंचीं हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी कुछ देर के लिए भाजपा के मण्डल महामंत्री व पार्षद नवदीप सोनी के घर पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

बता दें कि मण्डल महामंत्री नवदीप सोनी के घर पहुंचीं, तो उन्होंने सीधे रसोई में प्रवेश किया, और सभी कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाने का जिम्मा ले लिया। कुछ ही देर में स्मृति ईरानी ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। और कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर चाय की चुस्कियां लीं। स्मृति ईरानी के इस अनोखे अंदाज से कार्यकर्ता काफी प्रभावित एवं प्रसन्न नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *