BREAKING NEWS | कुएंमारी में देर रात भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैकर पलटी, दर्जन भर घायल

Spread the love

नीरज उपाध्याय | केशकाल:- केशकाल अनुविभाग के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुएंमारी सीएएफ कैम्प के पास देर रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैकर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चेरबेड़ा निवासी 20 से अधिक ग्रामीण बटराली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात जब सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी कुएंमारी के पास ट्रैकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैकर के नीचे दबने से एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीओपी अरुण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *