February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Breaking News | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

Spread the love

Breaking News | Former Prime Minister Manmohan Singh passes away

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के इमरजेंसी विभाग मेंभर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. डॉ. सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकरफिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है. डॉ. मनमोहन सिंह, जो दोबार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, की उम्र 91 वर्ष है. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इससे पहले भीउन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.

मनमोहन सिंह को देखने प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंचीं हैंआज करीब 8 बजे CRPF की टीम मनमोहन सिंह को AIIMS लेकर आईथी, इमरजेंसी में उन्हें एडमिट करवाया गया. AIIMS में मनमोहन सिंह की बेटी मौजूद हैं

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ. एक साधारण पृष्ठभूमि सेआने वाले डॉ. सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं. डॉ. मनमोहन सिंह ने1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) से 1957 में अर्थशास्त्रमें प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल कीउपाधि अर्जित की. शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन की ओरले गया.

1971 में डॉ. सिंह भारत सरकार से जुड़े और वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने. 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय का मुख्य आर्थिकसलाहकार नियुक्त किया गया. इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग केउपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जैसेपद शामिल हैं.

वित्त मंत्री के रूप में योगदान

1991 से 1996 तक, डॉ. सिंह भारत के वित्त मंत्री रहे. इस दौरान उन्होंने आर्थिक सुधारों की एक व्यापक नीति लागू की, जिसे विश्वभरमें सराहा गया. इन सुधारों ने भारत को आर्थिक संकट से उबारकर एक नई दिशा दी. डॉ. मनमोहन सिंह 1991 में पहली बार राज्यसभाके सदस्य बने। उन्होंने असम का प्रतिनिधित्व पांच बार किया और 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने. 1998 से 2004 तक, जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में थी, डॉ. सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे. उन्होंने 1999 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव भीलड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली.

2004 में बने प्रधानमंत्री

2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद कीशपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *