September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BREAKING NEWS : BSF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नक्सली सर्चिंग से कुछ देर पहले था लौटा, पुलिस अधीक्षक एम. आर. अहिरे ने की पुष्टि

1 min read
Spread the love

 

पखांजुर । सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान ने शनिवार तड़के की सुबह खुदकुशी कर ली है। उसने अपने ही एके 47 सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक एम. आर. अहिरे ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पखांजुर क्षेत्र के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम सुरेश कुमार है जो बीएसएफ 157 बटालियन संगम में पदस्थ था। वह सुबह नक्सली सर्चिंग से लौटा हुआ था। इसके बाद गूंजी गोलियों की आवाज ने सबकी नींद उड़ा दी। सुबह 4 बजे आत्महत्या की ये घटना बताई जा रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *