April 18, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BREAKING | प्रेम-प्रसंग के चलते जवान ने खुद को मारी गोली, कुछ दिनों पूर्व छुट्टी से लौटा था मृतक, मचा हड़कंप

Spread the love

 

सुकमा । जिले के दोरनापाल स्थित 223 बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटा था, लेकिन इसके बाद जवान की खुदकुशी से हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टी की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम कमला कांता रोहिदास है जो उडीसा के झारसुगुड़ा का रहने वाला था। दोरनापाल कैम्प में बीती रात करीब 12 बजे कांस्टेबल ने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। कैम्प में गोली की आवाज सुनकर सभी सकते में आ गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो जवान जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। इससे पहले की उसे कुछ इलाज मिल पाता जवान की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान के आत्महत्या करने की वजह प्रेम-प्रसंग है, लेकिन वजह अभी साफ नहीं है। फिलहाल इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *