BREAKING : 3 साथियों पर जवान ने चलाई गोली, 2 की घटनास्थल पर मौत, 1 गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर, आमदई घाटी कैम्प का मामला

नारायणपुर । एक बार फिर आपसी विवाद में जवान द्वारा अपने साथियों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आमदई घाटी कैम्प में गोली की आवाज उस वक्त गूंज उठी जब जवान ने अपने 3 साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में 2 जवानों की मौत हो गई वही तीसरे को गंभीर अवस्था मे रायपुर ईलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना के पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है।