February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

ब्रेकिंग : Red, Orange और Green जोन का बंटवारा, प्रदेश में 21 जिलें में 101 विकासखंड..

Spread the love

 

रायपुर । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का बंटवारा किया है।

21 जिले के 101 ब्लॉक रेड जोन

जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के 21 जिलें में 101 विकासखंड रेड जोन प्रदेश में है। वहीं आरेंज जोन की संख्या 34 है। राजधानी रायपुर के 5 विकासखंड अभी रेड जोन में है। वहीं राजनांदगांव में सर्वाधिक 9 विकासखंड रेड जोन में हैं, रायगढ़ में 8, जांजगीर में 8, जशपुर में 7, बलरामपुर में 5, महासमुंद में 5, दुर्ग में 5 विकासखंड रेड जोन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *